बांका: बाइक की ठोकर से किशोर गंभीर रूप से घायल
भागलपुर, मार्च 24 -- बांका । एक संवाददाता जिले के कौशलपुर गांव में सोमवार की रात मां दुर्गा के दर्शन के लिए जा रहा एक किशोर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार किशोर पैदल ही मंदिर की ओर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल किशोर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार के लोगों में चिंता का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.