भागलपुर, अप्रैल 17 -- बांका से जितेन्द्र झा की रिपोर्ट जिले के अमरपुर बस स्टैंड के समीप गुरुवार देर रात दो बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और घायल व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए अमरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- सुपौल : दो बाइक की सीधी टक्कर में दो गंभीर, रेफर पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.