बांका: बांका में भीषण गर्मी से लोग परेशान, तापमान पहुंचा 38 डिग्री
भागलपुर, मई 16 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। शनिवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कें दोपहर में सुनसान नजर आईं। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर पर गमछा और छाता लेकर चलते दिखे। गर्मी के कारण बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। वहीं ठंडे पेय पदार्थ, जूस एवं आइसक्रीम की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकलने और अधिक मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। गर्मी बढ़ने से बिजली और पानी की मांग भी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.