भागलपुर, मार्च 14 -- बांका। जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 11 बेंचों का गठन किया गया है। लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, मोटर वाहन दुर्घटना, पारिवारिक विवाद, आपराधिक सुलहनीय मामले सहित अन्य वादों की सुनवाई की जा रही है। लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से मामलों का निपटारा किया जा रहा है, जिससे लोगों को लंबित मुकदमों से राहत मिलने की उम्मीद है। न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पक्षकारों को समझौते के आधार पर विवाद सुलझाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित इस लोक अदालत में बड़ी संख्या में लोग अपने मामलों के समाधान के लिए पहुंच रहे हैं। अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.