भागलपुर, जनवरी 23 -- बांका। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर बांका जिले के प्रसिद्ध कैलाशनाथ धाम सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और मां सरस्वती की विधिवत पूजा कर सुख-समृद्धि और ज्ञान की कामना की। कैलाशनाथ धाम में विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे। बसंत पंचमी को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भक्तिमय माहौल के बीच भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। दूर-दराज के इलाकों से भी श्रद्धालु पहुंचे, जिससे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.