भागलपुर, मार्च 8 -- बांका। आनंदपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी वारने पंचायत के बेहरबारी गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार से भव्य धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत होगी। यह आयोजन निवर्तमान मुखिया सह श्रद्धालु अनिता देवी के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत कलश शोभा यात्रा और अखंड रामधुन संकीर्तन से होगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में विभिन्न पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर निर्माण से गांव में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.