बांका: फुल्लीडुमर में रातभर गुल रही बिजली, सुबह तक बहाल नहीं
लखीसराय, मार्च 21 -- बांका। बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। रात भर पूरे इलाके में अंधेरा छाया रहा और शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक भी बिजली बहाल नहीं हो सकी। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर बच्चों की पढ़ाई, पेयजल आपूर्ति और मोबाइल चार्जिंग जैसी समस्याएं सामने आईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मौसम खराब होते ही बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। विभाग की टीम द्वारा मरम्मत कार्य जारी होने की बात कही जा रही है, लेकिन लोगों ने जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.