भागलपुर, जनवरी 9 -- बांका। जिले में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत किसान अपनी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि बचाने के लिए मशक्कत करते नजर आ रहे हैं। पंचायत सरकार भवनों में सैकड़ों किसानों की भीड़ लग रही है, लेकिन तकनीकी दिक्कतों और सीमित संसाधनों के कारण दिन में बमुश्किल एक-दो किसान ही सफल हो पा रहे हैं। इससे किसानों में भारी रोष है। कई किसानों का कहना है कि समय पर रजिस्ट्री नहीं होने पर उनकी सम्मान निधि रुक सकती है। प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और अतिरिक्त काउंटर लगाने की मांग की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.