बांका: फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
भागलपुर, अप्रैल 12 -- जितेन्द्र झा की रिपोर्ट बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र में फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने वाले एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि 11 अप्रैल 2026 को निगरानी विभाग द्वारा दक्षिणी कसबावासिला पंचायत के प्रोन्नत मध्य विद्यालय डुमरडीहा में कार्यरत शिक्षक भागीरथ साह के खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने का मामला दर्ज कराया गया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने देर रात सुईया बाजार स्थित उसके आवास पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से बेलहर थाना क्षेत्र के रांगा गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि नौकरी मिलने के बाद उसने सुईया बाजार में दो मंजिला मकान भी बना लिया था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.