बांका: फरार अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई
भागलपुर, जून 8 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट आनंदपुर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे अभियुक्त शमसुद्दीन मियां, पिता बिछो मियां, निवासी मंझलाटील्हा के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर ढोल-नगाड़ा बजाते हुए न्यायालय के आदेश की उद्घोषणा की और घर की संपत्ति का विवरण तैयार किया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है तथा न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। इसके बाद न्यायालय द्वारा कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस ने पूरे विधि-विधान के साथ प्रक्रिया पूरी की। थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि अभियुक्त एक सप्ताह के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.