बांका: पैक्स चुनाव को लेकर संवीक्षा कार्य शुरू
भागलपुर, अप्रैल 11 -- बांका से संतोष झा की रिपोर्ट बांका जिले के प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी वारने पंचायत में आगामी 20 अप्रैल को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। शुक्रवार को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ की उपस्थिति में नामांकन पत्रों की संवीक्षा का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच की गई। बीडीओ ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी को निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवीक्षा के दौरान कई प्रत्याशी एवं उनके समर्थक भी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.