भागलपुर, मार्च 29 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर पुलिस ने शनिवार की रात में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापामारी कर पुलिस पर हमले के आरोपी समेत नौ वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि फरार एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए रात में छापामारी अभियान चलाया गया। पुलिस पर हमला करने के आरोपी महादेव थान गांव के प्रकाश मूर्मू, आर्म्स एक्ट के आरोपी शंभूगंज थाना क्षेत्र के कसबा के कमसू मियां को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा उत्पाद अधिनियम के आरोपी महादेव थान गांव के बिनोद हेम्ब्रम, नरकट्टा गांव के नरेश मूर्मू, चंपा थान के भोला मूर्मू को भी गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बीरमा गांव से गौतम झा एवं रोशन झा, महादेव थान से नीरज मरांडी एवं नरकट्टा से नंदलाल मूर्मू को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.