भागलपुर, अप्रैल 12 -- जितेंद्र झा की रिपोर्ट बांका जिले के एक थाना क्षेत्र के सहदेवपुर बहियार में पराली जलाने के दौरान एक किसान की मेहनत पर पानी फिर गया। जानकारी के अनुसार रायपुरा गांव के किसान अनिल कुमार सिंह की एक बीघा से अधिक गेहूं की फसल आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि आसपास के खेत में पराली जलाने के दौरान आग फैल गई और देखते ही देखते गेहूं की तैयार फसल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद किसान और उसके परिवार में गहरा दुख है। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से पराली नहीं जलाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.