भागलपुर, मई 16 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट जिलेभर में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री पूजा श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न की। सुबह से ही महिलाएं नए वस्त्र पहनकर वटवृक्ष के नीचे पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने वटवृक्ष में कच्चा सूत बांधकर अपने पति की लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा स्थलों पर काफी भीड़ देखी गई। कई महिलाओं ने व्रत रखकर कथा सुनी और सावित्री-सत्यवान की कथा का पाठ किया। बाजारों में पूजा सामग्री, फल, मिठाई और बांस के बने सामानों की जमकर बिक्री हुई। मंदिरों और वटवृक्ष के आसपास सुबह से ही चहल-पहल बनी रही। यह भी पढ़ें- बांका: पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने की वटवृक्ष की पूजा ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी महिलाओं में पूजा को लेकर काफी उत्साह देखा गया। पूजा के बाद महिलाओ...