भागलपुर, दिसम्बर 5 -- बांका । जिले में पिछले दो दिनों से पछुआ हवा के लगातार बहने के कारण ठंड में भारी इजाफा हुआ है। सुबह-शाम शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बाजारों में रौनक कम दिख रही है और लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खेत-खलिहान का काम भी प्रभावित हुआ है। तापमान में अचानक गिरावट के कारण पशु-पक्षी भी प्रभावित हुए हैं। पशुपालकों ने बताया कि मवेशियों में सर्दी-जुकाम और सुस्ती की समस्या बढ़ी है। पशुपालन विभाग ने पशुओं को ठंड से बचाने के लिए उपाय-जैसे गर्म बिछावन, समय पर चारा-पानी और रात में उचित ढकाव-अपनाने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक ठंड बने रहने की संभावना जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.