बांका: पंजवारा में बिजली की लचर स्थिति से उपभोक्ताओं में आक्रोश
भागलपुर, अगस्त 30 -- पंजवारा (बांका) से जीतेंद्र पंजवारा एवं इसके आस-पास के क्षेत्र में इन दिनों बिजली संकट की स्थिति गंभीर होती जा रही है। बिजली की दयनीय हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, 24 घंटे में बमुश्किल से पांच से छह घंटे ही बिजली इन दिनों लोगों को नसीब हो पा रही है। इलाके में बिजली की लचर-पचर स्थिति के कारण लोग रतजगा करने को विवश हो रहें हैं। उपभोक्ताओं का आक्रोश सोशल साइट पर भी देखने को मिल रहा है,जहां पर लोग बिजली संकट की गंभीर स्थिति को देखते हुए कंपनी के खिलाफ सोशल साइट्स पर कमेंट्स लिखकर आक्रोश जता रहें हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: बिन बिजली के पूरी रात अंधेरे में डूबा हुआ रहा पंजवारा बाजार शनिवार शाम को जो बिजली गई तो देर रात करीब 2:15 बजे वापस लौटी। कभी 33 हजार केवीए ब्रेकडाउन तो कभी 11 हजार केवीए ब्रेकडाउन के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.