भागलपुर, मार्च 15 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि पंजवारा बाजार के संकट मोचन चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक का इकलौता एटीएम इन दिनों उपभोक्ताओं के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है।एटीएम में पिछले कई दिनों से कैश उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों सहित दूर-दराज से आने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बता दें कि पंजवारा बाजार व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है।यहाँ स्थित एसबीआई का एटीएम न केवल बाजार वासियों,बल्कि आस-पास के दर्जनों गांवों की बड़ी आबादी के लिए नकदी निकासी का एकमात्र मुख्य साधन है।एटीएम में कैश नहीं रहने से लोगों को मजबूरी में निजी सीएसपी केंद्रों का चक्कर लगाना पड़ता है।उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी पैसे की जरूरत होती है, एटीएम मशीन में कैश नहीं रहता है।साथ ही बताया कि डिजिटल ट्रांजैक्शन हर जगह संभ...