भागलपुर, अगस्त 25 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट श्रावण मास के अंतिम चरण में विभिन्न शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में पंचानन महादेव एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ महाजलाभिषेक किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का महाजलाभिषेक कराया गया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, बेलपत्र, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। महाजलाभिषेक को लेकर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- Banka News: हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष से गूंज उठे शिवालय सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुं...