भागलपुर, जून 20 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के कटहरा गांव में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर शनिवार को प्रशासन एवं ग्रामीणों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी तथा ग्रामीणों की शंकाओं और सुझावों को सुना जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा परियोजना के संभावित लाभ, सुरक्षा मानकों तथा क्षेत्रीय विकास से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी। वहीं ग्रामीण अपनी भूमि, पर्यावरण और आजीविका से जुड़े मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखेंगे। बैठक को लेकर गांव में व्यापक तैयारी की गई है। स्थानीय लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन उनकी चिंताओं का किस प्रकार समाधान करता है। यह भी पढ़ें- बांका: न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर आज होगी प्रशासन-ग्रामीणों की बैठक अधिकारियो...