बांका: नाला अतिक्रमण से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान
भागलपुर, अप्रैल 5 -- बांका। चान्दन प्रखंड क्षेत्र के उच्चडीहा गांव में नाला अतिक्रमण के कारण गंदे पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा नाले पर अतिक्रमण कर लेने से पानी का निकास बाधित हो गया है। इसके कारण गंदे नाले का पानी सड़क पर बहने लगा है। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति और भी कठिन हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार स्थानीय प्रतिनिधियों और प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नाले से अतिक्रमण हटाकर जल निकासी की व्यवस्था जल्द कराई जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.