भागलपुर, अप्रैल 23 -- बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका। चान्दन थाना कांड संख्या 14/25 में दर्ज नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने छापेमारी कर उसे पकड़ लिया। बताया जाता है कि आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस आगे की जांच भी कर रही है, ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके। यह भी पढ़ें- बांका: फरार आरोपी टीपन खैरा गिरफ्तार पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- बांका: चान...