बांका: नहाए खाए के साथ चैती छठ महापर्व हुआ शुरू
भागलपुर, मार्च 22 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि चैती छठ पूजा का चार दिवसीय महापर्व रविवार को नहाए- खाय साथ शुरू हो गया।मालूम हो कि पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव में चैती छठ पर्व होता है।इस पवित्र व्रत में महिलाएं 36 घंटे का कठिन उपवास रखकर सूर्य उपासना करती है। छठ व्रत परिवार की सुख-समृद्धि,संतान की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया जाता है।वहीं चैती छठ व्रतियों ने रविवार को नहाए खाए की शुरुआत सात्विक भोजन में कद्दू-भात बनाया और भगवान सूर्य को भोग लगाने के बाद भोजन भोजन ग्रहण किया।सोमवार को खरना पूजा होगी,और उस दिन चंद्रमा को अर्घ्य दान के साथ छठ व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगी।मंगलवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी,और बुधवार को उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद चैती छठ पर्व का समापन होगा।पंडितों ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.