बांका: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
भागलपुर, जून 6 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट रजौन थाना क्षेत्र के संझा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका रजौन के मीरनगर निवासी संजय यादव की पुत्री बताई गई है। जानकारी के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व उसकी शादी संझा गांव निवासी ओपी यादव के छोटे पुत्र छोटू यादव से हुई थी। घटना के बाद मृतका का पति, ससुर सहित परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। यह भी पढ़ें- बांका: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस इधर घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके वाले भी संझा गांव पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। गांव में लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.