भागलपुर, जून 3 -- बांका, एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड के बटेश्वर नगर में सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल-जल योजना का लाभ अब तक कई परिवारों को नहीं मिल सका है। इसके कारण दर्जनों घरों के सैकड़ों लोग पेयजल के लिए एकमात्र सरकारी चापाकल पर निर्भर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह और शाम पानी भरने के लिए लोगों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार पानी को लेकर विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। लोगों ने बताया कि नल-जल योजना की पाइपलाइन और अन्य कार्य अधूरे पड़े हैं, जिससे उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है। भीषण गर्मी के मौसम में पेयजल संकट और गहरा गया है। यह भी पढ़ें- बांका: नल-जल योजना का लाभ नहीं मिलने से एक चापाकल पर निर्भर सैकड़ों लोग ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों ने जल्...