भागलपुर, अप्रैल 25 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका जिले के नयागांव में इन दिनों आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर धार्मिक माहौल बना हुआ है। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और भक्ति में लीन हो रहे हैं। कथावाचक द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठते हैं। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल और प्रसाद की व्यवस्था की गई है। महिलाओं और बुजुर्गों की विशेष भागीदारी देखने को मिल रही है। शाम के समय भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। आयोजकों ने बताया कि कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है और लोगों में आपसी भाईचारा भी मजबूत हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.