भागलपुर, जुलाई 25 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट प्लस टू उच्च विद्यालय धोरैया एवं पटवा में शनिवार को शिक्षकों के लिए निपुण बिहार कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण में प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को बेहतर बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा होगी। प्रशिक्षक शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों, गतिविधि आधारित शिक्षा और सीखने के आकलन की जानकारी देंगे। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भाग लेंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से लागू करना है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: विद्यालयों में आज होगी शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी सभी संब...