भागलपुर, जून 17 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट धोरैया प्रखंड के कई गांवों में झुक चुके बिजली पोल और लटक रहे हाई टेंशन तार लोगों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर पोल काफी पुराने हो चुके हैं और बारिश व तेज हवा के दौरान इनके गिरने की आशंका बनी रहती है। वहीं हाई टेंशन तार भी काफी नीचे लटक रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग तब तक संज्ञान नहीं लेता जब तक आपूर्ति पूरी तरह बाधित नहीं हो जाती। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों ने बताया कि स्कूली बच्चे, किसान और राहगीर प्रतिदिन इन खतरनाक तारों के नीचे से गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र सर्वे कर जर्जर पोल बदलने तथा लटकते तारों को दुरुस्त कराने की मांग की...