भागलपुर, फरवरी 28 -- बांका। धनकुंड थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष ने की, जिसमें जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, पंचायत प्रतिनिधि एवं विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे। बैठक में होली के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा कानून-व्यवस्था कायम रखने पर बल दिया गया। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि हुड़दंग, जबरन रंग लगाने या शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा गश्ती बढ़ाने का निर्णय लिया गया। उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.