भागलपुर, मार्च 28 -- बांका। तेवाचक मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को शंभूगंज और बाराहाट की टीम के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी उत्साह देखा जा रहा है। टूर्नामेंट में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें विभिन्न गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया है। आयोजकों के अनुसार सेमीफाइनल जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी। मैच को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा मैदान की तैयारी, अंपायर और खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.