लखीसराय, मार्च 21 -- शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता। शंभूगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के समीप आयोजित गौ कृपा कथा के दौरान शुक्रवार शाम अचानक आए तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाया गया लाखों रुपए का विशाल टेंट हाउस देखते ही देखते धराशायी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम होते-होते मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ आई आंधी ने पंडाल को हिलाना शुरू कर दिया और कुछ ही मिनटों में पूरा टेंट गिर पड़ा। उस समय कथा स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाने में जुट गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की सूचना है। टेंट हाउस में लगे कुर्सी, पंखे, लाइट और अन्य उपकरण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं,...