भागलपुर, जून 6 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट डिग्री कॉलेज अमरपुर में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार एक जुलाई से स्नातक की पढ़ाई आरंभ होगी। नामांकन को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह है, लेकिन कॉलेज भवन में मूलभूत सुविधाओं की कमी चिंता का विषय बनी हुई है। विद्यार्थियों का कहना है कि पर्याप्त कक्षाओं, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में नियमित पढ़ाई शुरू होने पर परेशानी बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों ने भी कॉलेज में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है, इसलिए सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को आवश्यक सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...