बांका: ट्रैक्टर की टक्कर से दो छात्राएं गंभीर
भागलपुर, जून 8 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका एक संवाददाता: पटवा-मानिकपुर सड़क पर जाखा मोड़ के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों छात्राएं सड़क किनारे जा रही थीं, तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों छात्राओं को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना स्थल पर यातायात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.