भागलपुर, अप्रैल 23 -- बांका से जितेंद्र की रिपोर्ट बंका। बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ गांव के समीप बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान महुआ गांव निवासी विपुल यादव की पत्नी कविता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कविता देवी अपने पति के साथ लबोंखर से पैदल अपने घर लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.