बांका: झिकुलिया ठाकुरबाड़ी में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की तैयारी पूरी
भागलपुर, अप्रैल 11 -- बांका से संतोष झा की रिपोर्ट जिले के झिकुलिया गांव स्थित ठाकुरबाड़ी में विभिन्न देवी-देवताओं के प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। यज्ञ स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और पूजा-अर्चना के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के अनुसार वैदिक विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। गांव के लोग मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। यज्ञ के दौरान धार्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन और भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इससे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण और अधिक सशक्त हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.