बांका: जेठौर पुल पर लगा बैरियर ट्रक की टक्कर से टूटा
बांका, जून 25 -- बांका, एक संवाददाता : जिले के जेठौर पुल पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाया गया बैरियर बुधवार देर रात किसी अज्ञात ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात एक भारी वाहन पुल से गुजरने के दौरान बैरियर से टकरा गया, जिससे उसका एक हिस्सा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गुरुवार सुबह लोगों की नजर टूटे बैरियर पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी गई। पुल पर लगे बैरियर का उद्देश्य भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करना तथा पुल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बैरियर टूट जाने से पुल पर अनियंत्रित वाहनों के प्रवेश की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त बैरियर की शीघ्र मरम्मत कराने तथा घटना में शामिल वाहन की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.