भागलपुर, अप्रैल 24 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है, जबकि बाजारों में भी भीड़ काफी कम हो गई है। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर मजदूर वर्ग और खेतों में काम करने वाले किसानों पर पड़ रहा है। तेज धूप के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- तापमान 42 डिग्री के पार, आसमान से बरस रही आग वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली कटौती और पानी की कमी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.