भागलपुर, मई 14 -- बांका से आनंद की रिपोर्ट बांका, निज संवाददाता। बढ़ते वैश्विक तनाव और संभावित फ्यूल क्राइसिस को लेकर देशभर में ऊर्जा संरक्षण की चर्चा तेज हो गई है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से प्रेरित होकर बांका जिला न्यायालय में एक अनोखी पहल देखने को मिली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य के नेतृत्व में सभी न्यायिक पदाधिकारी साइकिल पर सवार होकर अपने कार्यालय पहुंचे और आम लोगों को ईंधन बचत का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधान जिला जज सत्यभूषण आर्य ने कहा कि वर्तमान समय में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्यूल संकट की आशंका बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Video देखें: पीएम मोदी की अपील का बड़ा असर, बांका में साइकिल से कोर्ट पहुंचे कई जज ऐसे में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने...