भागलपुर, मार्च 8 -- बांका। बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के भदरिया गांव में शनिवार रात एक युवक ने घरेलू कलह से आक्रोशित होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसे देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक किसी पारिवारिक विवाद से मानसिक रूप से परेशान था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बचने की संभावना बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.