भागलपुर, मार्च 14 -- बांका। प्रखंड परिसर में स्थित पुराने और जर्जर हो चुके भवन को ध्वस्त कराने की मांग को लेकर स्थानीय विधायक ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में बताया गया है कि प्रखंड कार्यालय परिसर में कई पुराने भवन वर्षों से जर्जर स्थिति में पड़े हैं, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इन भवनों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वहां आने-जाने वाले लोगों और कर्मचारियों के लिए खतरा बना हुआ है। विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि इन जर्जर भवनों को जल्द से जल्द ध्वस्त कराकर परिसर को सुरक्षित बनाया जाए। साथ ही भविष्य में वहां नए भवन निर्माण की भी योजना बनाई जाए, ताकि कार्यालय के कार्यों का संचालन सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से इस दिशा में जल...