भागलपुर, मार्च 22 -- बांका। जिले के पड़रिया पंचायत के वार्ड संख्या 4 में विद्युत विभाग की लापरवाही लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है। यहां वर्षों से लगे बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं और कई जगहों पर तार नीचे झूल रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बरसात और तेज हवा के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे करंट लगने या तार टूटने का डर बना रहता है। बच्चों और मवेशियों के लिए यह गंभीर खतरा है। ग्रामीणों ने विभाग की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द तार बदलने और मरम्मत की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...