भागलपुर, मार्च 12 -- बांका। क्षेत्र के कामदेवपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में तीन महिलाएं घायल हो गईं। बताया जाता है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। गुरुवार को इसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। मारपीट में तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.