लखीसराय, मार्च 21 -- बांका। बांका जिले के प्रखंड क्षेत्र स्थित चैती दुर्गा मंदिर, पाण्डेय टोला में चैती नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। पुजारियों ने बताया कि मां चंद्रघंटा की पूजा से साहस और शांति की प्राप्ति होती है। महिलाओं और युवतियों ने विशेष रूप से पूजा में भाग लिया। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्थानीय स्तर पर भी इंतजाम किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...