बांका: चैती नवरात्र को लेकर मंदार में आध्यात्मिक माहौल
भागलपुर, मार्च 24 -- बांका। एक संवाददाता जिले के प्रसिद्ध मंदार पर्वत क्षेत्र में चैती नवरात्र को लेकर इन दिनों पूरी तरह आध्यात्मिक माहौल बन गया है। मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही भक्त मां के दर्शन और पूजा के लिए पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्र के अवसर पर कई जगहों पर अखंड कीर्तन, दुर्गा पाठ और जागरण का भी कार्यक्रम चल रहा है। स्थानीय बाजारों में भी पूजा सामग्री की दुकानों पर चहल-पहल बढ़ गई है। श्रद्धालु नौ दिनों तक व्रत रखकर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक व्यवस्था की गई है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और श्रद्धा के साथ संपन्न हो सक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.