भागलपुर, मार्च 28 -- बांका। चैती दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। चान्दन पाण्डेय टोला स्थित चैती दुर्गा मंदिर, टंगेश्वर और भेलवा में भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अजेश कुमार ने बताया कि मेला क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दण्डाधिकारी के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा मेला परिसर में भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। स्थानीय समितियों द्वारा भी मेले की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन के साथ पूजा-अर्चना एवं मेला क...