भागलपुर, मार्च 22 -- बांका। जिले में चैती छठ पूजा का पावन पर्व कद्दू-भात के साथ रविवार से शुरू हो गया। इस अवसर पर छठ व्रती श्रद्धा और नियम के साथ व्रत का संकल्प ले रहे हैं। घरों की साफ-सफाई के साथ घाटों की भी विशेष रूप से तैयारी की जा रही है। व्रती शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हुए पूजा सामग्री की व्यवस्था में जुटे हैं। बाजारों में भी छठ पूजा को लेकर रौनक बढ़ गई है और फल, पूजन सामग्री तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी हो रही है। प्रशासन की ओर से भी घाटों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। चार दिवसीय इस महापर्व में श्रद्धालु अस्ताचलगामी और उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। पूरे जिले में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.