भागलपुर, फरवरी 12 -- बांका, एक संवाददाता। चुटिया बेलारी पंचायत गांव में आज उर्स मेला का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेला को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा, पेयजल और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। उर्स मेला आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। स्थानीय लोगों में मेला को लेकर खासा उत्साह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...