भागलपुर, जून 9 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट चांदन थाना क्षेत्र स्थित दर्दमारा चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान चार लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। सभी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां अल्कोहल सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद विभाग ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून के पालन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...