बांका: चान्दन पुलिस ने दो मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
भागलपुर, अप्रैल 5 -- बांका। चान्दन थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में छापेमारी अभियान चलाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक को लड़की का फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक और फर्जी वीडियो वायरल किया था, जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। वहीं दूसरी कार्रवाई में मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया। दोनों आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध और चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.