भागलपुर, मार्च 1 -- बांका। होली और रमजान पर्व को लेकर चान्दन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना अध्यक्ष सहित विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने आपसी भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। पर्व के दौरान डीजे, जुलूस और नमाज के समय समन्वय बनाए रखने पर चर्चा हुई। सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...