बांका: चांदन में दो दिवसीय प्रखंड जन सहयोग शिविर आज से
भागलपुर, जून 17 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट चांदन प्रखंड मुख्यालय में 17 एवं 18 जून तक दो दिवसीय प्रखंड जन सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित आम लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई कर उनका त्वरित निष्पादन किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि शिविर में राजस्व, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, कृषि सहित सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को एक ही स्थान पर सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराने की अपील की है। यह भी पढ़ें- जनकल्याण शिविर के पहले दिन 148 आवेदन प्राप्त प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.